महादेव ऐप मामले में जनता के पैसे, विदेशी निवेश और कंपनियों के जाल पर सवाल उठेंगे.

कोई कितना भी प्रभावशाली हो, उससे जुड़े जांच एजेंसी के आरोपों की रिपोर्टिंग करना पत्रकारिता का काम है.

हरिशंकर टिबरेवाल का नाम किसी पत्रकार ने अपनी तरफ से नहीं गढ़ा. ईडी की चार्जशीट में वो आरोपी है !

विकास गर्ग से जुड़े मामले में ईडी की चार्जशीट के हवाले से प्रकाशित रिपोर्ट में टिबरेवाल से कथित रूप से जुड़ी विदेशी कंपनियों के जरिए गर्ग की कंपनियों में लगभग 765.77 करोड़ रुपये आने का आरोप है. विकास गर्ग मोहरा था मालिक लंदन में बैठा है !

इतने बड़े वित्तीय लेनदेन की जांच कहाँ तक पहुँची ! किसकी क्या भूमिका मिली ! कार्रवाई की स्थिति क्या है ! ईडी इन सवालों पर स्पष्ट जानकारी दे.

अब सुनिए हमारे साथ क्या हुआ. इस मामले की रिपोर्टिंग के बाद लखनऊ की वर्चस्व मीडिया की ओर से 4 PM को कॉपीराइट स्ट्राइक मिली. कंपनी के मालिक ने फोन पर मुझे धमकियां भी दीं.

मेरा सीधा सवाल है कि वर्चस्व मीडिया का इस खबर से क्या संबंध है !

टेवरीवाल की तस्वीर पर उसका अधिकार क्या है !

टिबरेवाल से उसका कोई कारोबारी या वित्तीय संबंध है अथवा नहीं ! कहीं ये टेवरीवाल की शेल कंपनी तो नहीं है !

इसके बाद टिबरेवाल की ओर से भी तस्वीर के इस्तेमाल को लेकर शिकायत हुई. कहा गया कि उनकी व्यक्तिगत तस्वीर इस्तेमाल कर ली गई.

यूट्यूब बताए कि किसी तस्वीर में दिखाई देने भर से क्या उस व्यक्ति का तस्वीर पर कॉपीराइट साबित हो जाता है !

शिकायतकर्ता से स्वामित्व का क्या प्रमाण लिया गया !

समाचार में तस्वीर के इस्तेमाल का संदर्भ किसने जांचा ! चैनल को स्ट्राइक देने से पहले उसके जवाब पर कितना विचार हुआ !

कल को दाऊद इब्राहिम भी अपनी तस्वीर के इस्तेमाल पर शिकायत कर दे, तो क्या यूट्यूब उस पर खबर दिखाने वाले चैनलों को स्ट्राइक देने लगेगा !

यह सवाल शिकायत प्रक्रिया के सिद्धांत का है. क्या तस्वीर पर अधिकार का दावा जनहित की रिपोर्टिंग रोकने का हथियार बन सकता है !

पत्रकारिता पर कॉपीराइट के नियम लागू होते हैं, लेकिन शिकायत की निष्पक्ष जांच की जिम्मेदारी भी यूट्यूब की है. सिर्फ शिकायतकर्ता की बात सुनकर किसी चैनल के काम और अस्तित्व को खतरे में डालने वाली कार्रवाई कैसे की जा सकती है !

मुझे कोई कह रहा था कि @YouTubeIndia के कुछ अफसरों को भी इस काम के लिए करोड़ों रुपये दिए गए ! मेरे पास कोई प्रमाण तो नहीं है पर शक जरूर पैदा होता है कि एक अपराधी के इशारे पर यूट्यूब क्या कर रहा है !

@YouTube के अधिकारियों की भूमिका की भी स्वतंत्र जांच होनी चाहिए. किसने शिकायत स्वीकार की !

किन प्रमाणों पर फैसला लिया ! क्या समाचार और जनहित के संदर्भ की समीक्षा हुई !

प्रक्रिया में लापरवाही हुई, उसका दुरुपयोग हुआ या कोई अनुचित प्रभाव पड़ा, इसकी जवाबदेही तय होनी चाहिए. मिलीभगत है या नहीं, यह जांच बताएगी. यूट्यूब को अपनी प्रक्रिया पर उठे सवालों का जवाब देना होगा !

मेरी मांग ईडी, सीबीआई, प्रधानमंत्री कार्यालय और गृह मंत्रालय से है कि हमारी शिकायत और उपलब्ध दस्तावेजों का संज्ञान लेकर अपने अधिकार क्षेत्र में जरूरी जांच करें. ब्रिटेन से जुड़े किसी वित्तीय लेनदेन या गतिविधि के प्रमाण मिलने पर संबंधित ब्रिटिश एजेंसियों के साथ समन्वय किया जाए.

धमकियों का जवाब जांच से मिलेगा. आरोपों का जवाब दस्तावेजों से मिलेगा. और यूट्यूब की कार्रवाई पर उठे सवालों का जवाब पारदर्शिता से देना होगा.

4 PM सवाल पूछता रहेगा. संबंधित पक्ष अपना जवाब और दस्तावेज भेजें, हम उन्हें भी सामने रखेंगे. लेकिन नोटिस और स्ट्राइक के दबाव में अपनी कलम बंद नहीं करेंगे.

इस मामले से जुड़ी सामग्री पढ़ने के लिए वेबसाइट पर जाएँ: mahadevscam.com

#MahadevApp #MahadevScam #ED #CBI #PMOIndia #AmitShah #LondonPolice #MetPolice #UKGovernment #YouTube #YouTubeStrikes #PressFreedom #IndependentJournalism #4PM #SanjaySharma

यह लेख सोशल मीडिया साइट एक्स पर संजय शर्मा द्वारा किए गए पोस्ट पर आधारित है।[एक्स (संजय शर्मा)]